Home Latest आदर्श सिंधी नवयुवक समिति के नये पदाधिकारियों का चयन

आदर्श सिंधी नवयुवक समिति के नये पदाधिकारियों का चयन

धमतरी | आदर्श सिंधी नवयुवक समिति के अध्यक्ष सन्मुखदास पंजवानी के निवास स्थान पर समिति की बैठक रखी गयी।जिसमे समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं संस्थापक सदस्य चूहड़मल ज्ञानचंदानी एवं श्रीमति यशोदा बाई लछवानी के दुखद निधन पर मौन रखकर श्रधांजलि अर्पित की गई। श्री पंजवानी द्वारा जानकारी दी गयी कि सभी सदस्यों के अनुमोदन से 51000  की सहयोग राशि कोरोना महामारी हेतु पी एम केयर फण्ड में भेज दी गयी एवं 51000 की राशि श्री राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट (अयोध्या)को भेजने का प्रस्ताव पास किया गया ।श्री पंजवानी द्वारा निजी स्वास्थ्य कारण बताते हुए समिति के नए पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से चयन की आवश्यकता बताई गई। जिसे सदस्यों स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। संरक्षक बालचंद रोहरा, विधामल सुंदरानी, ईदनदास लछवानी बनाये  गए | अध्यक्ष चंदन जसूजा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण हिंदुजा, प्रताप पंजवानी , सचिव देवानंद भोजवानी, सहसचिव कैलाश कुकरेजा, कोषाध्यक्ष आसनदास जेठवानी धर्मशाला प्रभारी अशोक चारवानी बनाये गए | बैठक में मुख्यरूप से सन्मुखदास पंजवानी,चंदन जसूजा, विधामल सुंदरानी,लक्ष्मण हिंदुजा, प्रताप पंजवानी,भजनलाल काररा, गोवर्धनदास पिंजानी, अर्जुनदास लखवानी, हीरा पंजवानी, अशोक चारवानी, कैलाश कुकरेजा, देवानंद भोजवानी, लक्ष्मी चंद ज्ञानचंदानी,गिरधारी लखवानी,महेश तेजवानी,रमेश गनवानी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version