आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 24 अप्रैल तक

0

धमतरी | एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत तेलीनसत्ती के सेक्टर देमार स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र उसलापुर और ग्राम पंचायत चिखली के सेक्टर मोंगरागहन स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र माटेगहन में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 25 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि उसी ग्राम की निवासरत इच्छुक पात्र महिलाएं ई-भर्ती पोर्टल URL:-https:aww.e-bharti.in/ में आवेदन कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एवं परियोजना कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।