अभिषेक सेवा सप्ताह के जिला प्रभारी बनाये गए

561

धमतरी | भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय, जुझारू जिला कार्यालय प्रभारी अभिषेक शर्मा को सेवा सप्ताह कार्यक्रम का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। सेवा सप्ताह कार्यक्रम 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा | यह कार्यक्रम धमतरी जिले में सुचारू रूप से एवं शत-प्रतिशत जिले के पूरे 12 मंडलो में सम्पन्न हो सके इस बात को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जवाबदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी अभिषेक शर्मा को सौपी गयी है।

नवनियुक्त जिला प्रभारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि जो जवाबदारी पार्टी संगठन के नेताओ ने विश्वास करके मुझे दी हैं मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा | अभिषेक ने जिले के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम निर्धारित किये गए है उन सभी कार्यकर्मो को पूरे 12 मंडलो में एवं आम जनता के बीच जाकर पूरा किया जाएगा।  इन सभी कार्यकर्मो को जल्द पूरा करके दिया जाएगा।  उनकी नियुक्ति पर नीलेश लुनिया, हेमन्त बंजारे, जय हिंदुजा, सत्यप्रकाश सिन्हा ,पवन गजपाल, वीरेंद्र साहू, कुमार नायर राजेश गोसाई, बलजीत छाबड़ा, रोहित साहू, मोहन पुजारी, मोरध्वज सेन, घनश्याम साहू, शैलेन्द्र साहू, शुभम यदु, मोक्ष साहू, भूपेंद्र सिन्हा, पुष्कर यादव, जागेन्द्र साहू, भागवत साहू, बलराम गुप्ता, अमित साहू, आशीष शर्मा, देवेश अग्रवाल सहित अन्य लोगो ने बधाई दी है।