Home कार्यक्रम अब जल्द कीचड़ से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने डोड़की में निर्माण कार्यों...

अब जल्द कीचड़ से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने डोड़की में निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

धमतरी| ग्राम पंचायत डोड़की का ऐतिहासिक स्थान शिव चौक के पास प्रतिवर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था| उस जगह पर पानी गिरने के कारण और कीचड़ होने के कारण  कार्यक्रम का आयोजन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था| अब कांक्रीटीकरण होने से सभी कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगे | इसके लिए भूमिपूजन विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इसके अलावा स्वच्छता का अलख जगाने सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि आज हमारा देश स्वच्छता के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक हो चुका है| स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई एक मुहिम है, जो जन-जन तक पहुंचकर आज सभी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो गए हैं। आप सभी स्वच्छता के प्रति अपना कदम आगे बढ़ाते रहे। मौके पर जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका राजीव सिन्हा , जनपद सदस्य मनीषा साहू, शहर मण्डल मंत्री रुपा नामदेव, सरपंच प्रदीप सिन्हा, राजीव सिन्हा, भुनेश्वर यादव, गोवर्धन सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, दिनेश्वरी सिन्हा, रामस्वरूप, यशवंत कुमार, रामेश्वर मरकाम, प्रियांशु सिन्हा, कीर्ति कुमार, यशपाल, श्रीमती उषा सिन्हा, सहित पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version