
स्वस्थ शरीर के लिए योग आवश्यक है -संयोगिनी रामटेके
धमतरी- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली धमतरी में योग,प्राणायाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ,जिसमें विद्यालय की प्राचार्य संयोगिनी रामटेके ,सरपंच शिवरात्रि ध्रुव, सेवानिवृत शिक्षक गूहलेद सन्हरा के मार्गदर्शन में वृक्षासन, ताड़ासन ,भ्रामरी,मंडूकासन ,पर्वतासन ,भुजंगासन,सर्वांगासन ,प्राणायाम, अनुलोम विलोम ,सूर्य नमस्कार, सुखासन आदि को बड़े ही विस्तार से बताया एवं उनके लाभों से भी अवगत एल. एन. शांडिल्य सर ने कराया तथा विद्यालय के सभी विद्यार्थी गण ,स्काउट गाइड ,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, यूथ क्लब, रेड क्रॉस के सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ गणेश प्रसाद साहू रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, एल. एन. साहू ,राकेश साहू ,धनंजय सोनकर ,रामशरण मिश्रा, गोविंद सिंहा ,विनोद ध्रुव , डोमन ध्रुव, उमाकांत साहू ,मंजूषा साहू, रेखा देहारी, रेणुका ध्रुव, स्वाति सोरी ,दीप्ति शुक्ला, दुर्गा साहू ,किशोरी कश्यप ,विमला साहू ,लखनतीन तथा ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।